आर्थिक पैकेज में अधिवक्ताओं को भी मिले लाभ - अधिवक्ता रत्नाकर सिंह
गोरखपुर। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन गोरखपुर के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष रत्नाकर सिंह एडवोकेट ने आज देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को ट्वीट करके प्रधानमंत्री द्वारा घोषित आर्थिक पैकेज में अधिवक्ताओं को भी दस दस हजार रुपए देकर लाभान्वित किए जाने की मांग की है ।
गौरतलब है कि विगत 22 मार्च 2020 से लॉक डाउन के 3 घोषणाओं के बीच लगभग 2 महीने का समय बीत रहा है।अचानक हुए इस तालाबंदी के बाद उत्तर प्रदेश का अधिवक्ता विशेष तौर पर पूर्वांचल का अधिवक्ता ठगा सा महसूस कर रहा है। पहले तो यह उम्मीद थी कि शायद लॉक डाउन 14 अप्रैल के बाद खत्म हो जाएगा, लेकिन उसके बाद लगातार बढ़ते लॉक डाउन ने अधिवक्ताओं के सामने विकट आर्थिक स्थिति खड़ी कर दी है। जिनको शब्दों में बयां कर पाना काफी कठिन है। स्वभाव से स्वाभिमानी अधिवक्ता किसी के सामने हाथ भी नहीं पसार सकते हैं और न ही लाइन में लगकर राहत सामग्री ले सकते हैं । ऐसे में स्थिति की भीषण विषमता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कई बार अधिवक्ताओं के घर चूल्हा भी ना जलने की स्थिति आ रही है । आपस में एक दूसरे की मदद कर अधिवक्ता अपने स्वाभिमान को कायम रखे हैं । बीती रात प्रधानमंत्री जीने 20 लाख करोड़ के एक पैकेज की घोषणा की ,जिसमें सभी वर्गों को उन्होंने मदद देने की बात की,लेकिन समाज के अंतिम व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए अपना तन मन लगाने वाले अधिवक्ताओं के बारे में उन्होंने एक शब्द भी उल्लेख नहीं किया ,जिससे अधिवक्ताओं में बहुत ही निराशा और आक्रोश है ।इस संबंध में आज ट्विटर के जरिए श्री सिंह ने आवश्यकता अनुसार प्रत्येक अधिवक्ता को दस दस हजार रुपए इस फंड से दिए जाने की पुरजोर मांग की है।।।
Comments