बाजारों में उड़ाई जा रही सोसल डिस्टेंसिंग की धज्जियां
.हरदोई जिले में इन दिनों खुली हुई बाजारों में सोसल डिस्टेंसिंग के नियमो की खुले आम धज्जियां उड़ाई जा रही है ।प्रशासन मूक दर्शक बन कर तमाशबीन बना हुवा है।कोरोना वायरस से बचाव के लिए किए गए अभी तक के सभी प्रयासों पर लोग पानी फेरने का काम कर रहें है। बाजारों में प्रशासन ने रोस्टिंग के सिड्यूल के हिसाब से दुकानों को खोलने की इजाजत प्रदान कर दी है लेकिन बाजारों में सभी प्रकार की दुकानों को लोगो ने खोलना शुरू कर दिया है जिस कारण से बेतहाशा भीड़ एकदम से बाजार में उमड़ पड़ी है ।स्वास्थ विभाग व शासन के द्वारा कोरोना वायरस से बचाव के जारी निर्देशो की खुले आम धज्जियां उड़ने लगी है।दुकानों के अंदर ग्राहकों द्वारा सोसल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही है।लोग बिना मास्क लगाए निकल रहे है ।ऐसे में कोरोना से संक्रमित लोग भी इस भीड़ में शामिल हो सकते है ।प्रशासन द्वारा सोसल डिस्टेंसिंग के नियमो का कड़ाई से पालन नही करवाया जा रहा है।जिस कारण से हरदोई जिले में खतरे के बादल मंडराने लगे है।इसके अलावा गैर प्रान्तों से भी जिले में आ रहे प्रवासी श्रमिको की भी जाँच में लापरवाही बरती जा रही है ।लोगो की जांच किये बिना ही उनको उनके गांव भेजा जा रहा है।इससे साफ जाहिर होता है अब कोरोना योद्धा व प्रशासन लापरवाही बरत रहे है या अब वो थक कर परास्त हो चुके है।जिसके चलते कहा जा सकता है कि अभी जिले में चार कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है अगर हालात ऐसे ही रहे तो जल्द ही जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या में बेतहाशा बृद्धि हो जाएगी।प्रशासन के अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव से जब इस बावत बात की गई तो उन्होंने वही पुराने रटे हुवे जवाब देकर अपना पल्ला झाड़ लिया ।उंन्होने कहा एसडीएम और कोतवाल को निर्देश दे दिए गए है ।कड़ाई से नियमो को पालन कराया जाएगा लेकिन हकीकत तो ये है कि प्रशासन द्वारा घोर लापरवाही बरती जा रही है जिसका खामियाजा लोगो को भुगतना पड़ेगा।
Comments