एडीजी ने किया हरदोई का निरीक्षण
हरदोई जिले में दो दिन में कोरोना पॉजिटिव के चार मरीज मिलने से जहां जिले में हड़कंप मच गया है वही इसकी गूंज शासन के कानों तक पहुँच गई है इसी के चलते आज एडीजी सत्य नारायण सावंत लखनऊ ने हरदोई पहुंचकर पॉजिटव कोरोना मरीजो की जानकारी ली व प्रशासन व पुलिस विभाग के द्वारा ज़िले में की गई कार्यवाही व तैयारियों तथा व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा अधिकारियी को कुछ आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। एडीजी सावंत द्वारा कोरोना महामारी के बचाव को लेकर की गई जिला प्रशासन व पुलिस विभाग के द्वारा की गई सभी तैयारियों का जायजा भी लिया । जिले में अन्य प्रदेशों से श्रमिको को लेकर आ रही श्रमिक ट्रेनों से पहुचने वाले मजदूरों की सुरक्षित क्वारेन्टीन सेंटरों में क्वारेन्टीन करने की व्यवस्था की जानकारी ली और इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए ट्रेनों द्वारा जिले में लाये जा रहे श्रमिको की व्यवस्था को लेकर वो काफी गंभीर दिखे जिसको लेकर उंन्होने प्रशासन व पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक भी की।।उंन्होने कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित कोरोना कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया तथा जिला अस्पताल के आइसोलेसन वार्ड का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्था की भी जानकारी ली।इसके अलावा उन्होंने पुलिस विभाग के द्वारा कोरोना के बचाव को लेकर की जा रही ड्यूटी व कार्यवाही तथा पुलिस विभाग की तैयारियां की भी जानकारी ली और पुलिस कार्यालय आदि का निरीक्षण भी किया ।एडीजी ने कोतवाली सिटी का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्था की भी जानकारी ली उंन्होने कोतवाली कार्यालय वहां की रसोई व पुलिस कर्मियों के रहने वाले क्वार्टर्स का भी निरीक्षण किया तथा उनको कुछ आवश्यक निर्देश भी दिए।।शहर में संचालित सामुदायिक रसोई का भी उंन्होने निरीक्षण किया ।इसके अलावा उंन्होने पुलिस लाइन पहुंचकर वहाँ का भी निरीक्षण किया तथा पुलिस लाइन में स्थित आफिसर्स क्लब में अधिकारियों के साथ बैठक कर उनको शासन के मंशानुरूप जारी जानकारियों व निर्देशो के तहत अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।इस निरीक्षण के समय उनके साथ डीएम पुलकित खरे व एसपी अमित कुमार उनके साथ मौजूद रहे।शाम को जिले में पहुंचे एडीजी सत्यनाराय सावंत ने वापस चलते समय पत्रकारों से रुबुरु होकर आज हरदोई आने के अपने मकसद का खुलासा किया तथा आज के निरीक्षण किये गए प्रोग्राम की भी जानकारी दी।उंन्होने हरदोई जिले की प्रशासन व पुलिस विभाग की सभी तैयारियों व कार्यवाही के प्रति अपनी संतुष्टि जाहिर की और उनकी तैयारियी व कार्यवाही की तारीफ भी की।उंन्होने श्रमिक ट्रेनों आ रहे श्रमिको के प्रति जिला प्रशासन व पुलिस विभाग को सजग रहकर समुचित व्यवस्था रखने के दिशा निर्देश दिए। एडीजी सावंत ने प्रदेश में पुलिस विभाग के कर्मियों व अधिकारियों की सुरक्षा व कोरोना से उनके बचाव के लेकर दी जा रही सुविधाओं की भी जानकारी उंन्होने पत्रकारो से साझा की ।सुनिये उन्ही की जुबानी क्या कहा उंन्होने आज के अपने दौरे को लेकर।
Comments