दुबई में गोरखपुर निवासी राधेश्याम की कोरोना पॉजिटिव से हुई मौत
गोरखपुर। जनपद के जटेपुर उत्तरी, मिठाई लाल का हाता स्थित निवासी जयप्रकाश शर्मा पुत्र स्वर्गीय राम दास शर्मा उम्र 55 वर्ष की मौत दुबई में हो गई। बताया जाता है कि जयप्रकाश शर्मा कोरोना पॉजिटिव थे, दुबई में ही लगभग 12 दिनों से एक हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान है हॉस्पिटल मेंआज सुबह लगभग 5:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार घर की माली स्थिति अच्छी न होने के कारण जय प्रकाश शर्मा लगभग 6 वर्ष पहले दुबई गए थे। दुबई में व किसी कंपनी में इलेक्ट्रिशियन का कार्य करते थे। बीच में दो से तीन बार उनका घर आना हुआ था। बीते 30 अप्रैल को गोरखपुर आने के लिए उनका टिकट था। इसी दौरान कोविड-19 कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण देश में हुए लाक डाउन में वह दुबई में ही फंस गए। घरवालों की माने तो इधर 1 सप्ताह से उनसे बात नहीं हो पा रही थी। कंपनी के मैनेजर से ही 1 सप्ताह से बात हो रही थी ।जयप्रकाश शर्मा के पास दो बच्चे बड़ी बेटी आराधना व बेटा नवनीत शर्मा है। दोनों भी पढ़ाई का कार्य कर रहे हैं। बताया जाता है कि बच्चों की पढ़ाई लिखाई एवं शादी ब्याह अच्छी तरह से हो जाए इसीलिए वह दुबई गए थे। आसपास के लोगों ने बताया की घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। सुबह मौत की खबर सुनते ही परिजनों पर बज्र टूट पड़ा। पत्नी पूनम देवी का रोकर बुरा हाल है। आसपास के लोगों के साथ मोहल्ले में शोक है।
Comments