फायर सर्विस गोरखपुर द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत रेलवे स्टेशन गोरखपुर परिसर को किया गया सेनेटाइज

कोविन्ड-19 महामारी के संक्रमण एवं बचाव से संघर्ष करते हुए जनपद गोरखपुर में लॉक डाउन के बीच फायर सर्विस काफी  महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है *जनपद के मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री डी0के0 सिंह के नेतृत्व में चलाये जा रहे विशेष अभियान* के तहत पिछले लगभग 50 से अधिक दिनों से जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में अनवरत लगातार प्रतिदिन 2 से 3 फायर सर्विस वाहनों द्वारा सेनेटाईजेसन/ छिड़काव किया जा रहा है उसी कड़ी आज दिनांक 13.05.2020 को  वृहद रूप से रेलवे स्टेशन गोरखपुर परिसर को फायर सर्विस के नवीन/आधुनिक तकनीक से लैस (हाई प्रेशर वाटर मिस्ड/वाटर टेण्डर) अग्निशमन वाहनों द्वारा सेनेटाइजेशन का कार्य किया गया। ज्ञात हो कि विगत दिनों से स्पेशल ट्रेनों के परिचालन शुरू होने की वजह से गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर श्रमिकों/मजदूरों/अन्य आगंतुकों का आवागमन अपेक्षाकृत काफी बढ़ गया। जिसके परिपेक्ष्य में आज स्टेशन परिसर में सभी प्लेटफार्म, प्रशासनिक भवन, आर0पी0एफ0 चौकी, स्टैंड, क्रू लॉबी, कर्यालय सभी प्रवेश एवं निकास द्वारा, श्रमिकों को के जाने वाली सरकारी बसों,  सहित ट्रैफिक चौराहा , याता यात चौराहा, महाराणा प्रताप चौराहा, रेलवे बस स्टैंड को  /सेनेटाइज /छिड़काव किया गया।

इस अभियान में मुख्य रूप से प्रभारी अग्निशमन अधिकारी श्री रण्जीत सिंह, फायर फाइटर रितेश राठौर, आशीष नन्दन, राघवेंद्र शाही , प्रेम सिंह, ज्ञानबहादुर प्रसाद, बसंत सिंह, र्निभय राय, जय प्रकाश गुप्ता, धन्नजय तिवारी, पशुपति मिश्रा, गौरीशंकर आर्या, अभिषेक सिंह व अशोक शाही इत्यादि सम्मलित हुए।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय