ट्रक ड्राइवर के संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत छानबीन में जुटी पुलिस

 बलिया के रसड़ा नगर मार्ग स्थित राघोपुर गांव के एक ढाबे पर ट्रक में सोए ड्राइवर के संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जी हां आपको बता दें कि महाराष्ट्र के जिला अहमदनगर थाना श्रीरामपुर निवासी रामचंद्र विश्राम सागर द्विवेदी उम्र करीब 62 वर्ष अपने खलासी अनिल नाना गायकवाड के साथ अपने ट्रक से करीब 40 मजदूरों को लेकर नासिक महाराष्ट्र से बलिया के लिए आए थे ।सभी मजदूरों को छोड़कर वापसी में रात्रि करीब 12:00 बजे रसड़ा नगर मार्ग स्थित बाबा लाइन होटल पर रुके और खाना खाकर सो गया ।सुबह जब खलासी ने ड्राइवर को जगाया तो नहीं उठे काफी प्रयास के बाद भी नहीं उठे कुछ समय बाद पता चला कि विश्राम सागर द्विवेदी की मृत्यु हो चुकी है। खलासी ने इनकी जानकारी होटल के कर्मचारियों को दी और ट्रक मालिक के बेटे को फोन कर किया बताया जा रहा है। कि इस रामा सागर द्विवेदी ट्रक के मालिक थे ।और खुद ड्राइवर करते थे उनको कुछ वर्ष पहले दिल की बीमारी भी थी जो इलाज के बाद ठीक भी हो गए थे। लेकिन उनकी मृत्यु कैसे हुई यह साफ नहीं हो  पाया सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर  बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेजा गया।

ब्यूरो चीफ बलिया-राजकुमार

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय