3200 प्रवासी पहुंचे, खोला किराया वसूली का राज
बलिया : गुजरात व महाराष्ट्र से शुक्रवार को श्रमिक स्पेशल से लगभग 3200 प्रवासी कामगार बलिया रेलवे स्टेशन पहुंचे। सभी श्रमिकों का थर्मल स्क्रीनिग करने के बाद उनका नाम पता दर्ज कर रोडवेज की बसों से गंतव्य तक छोड़ा गया। इस दरम्यान 21 दिन के होम क्वारंटाइन की पर्ची भी दी गई। दोपहर बारह बजे के आसपास पहुंची स्पेशल ट्रेन से उतरे अधिकतर श्रमिकों ने गुजरात के राजकोट पुलिस पर किराए के नाम पर 725 रुपये वसूलने का आरोप लगाया। बताया कि पैसा न देने पर स्थानीय पुलिस रजिस्ट्रेशन ही नहीं कर रही है। देर शाम महाराष्ट्र के मेथाड़ा से आई स्पेशल ट्रेन में 15 सौ कामगार सवार रहे।
ब्यूरो चीफ बलिया -राजकुमार
Comments