पूना से आ रहे मजदूर ने नौसढ़ में एक छत के ऊपर पर चढ़कर फाँसी लगाने का किया प्रयास*- नौसढ़ चौकी के पुलिस की सूझबूझ से युवक को किसी तरह छत से नीचे उतारा गया

गोरखपुर। दीपू पटेल पुत्र अमेरिका पटेल  उम्र लगभग 25 वर्ष निवासी चैनपुर, छितौनी, सिवान बिहार का रहने वाला युवक आज नौसढ़ चौराहे के पास सुबह  रोडवेज बस स्टैंड के सामने रामचन्दर गुप्ता के मकान पर चुपके से तीसरी मंजिल पर चढ़ गया और युवक ने छत की रेलिंग में गमछा बाधकर गले मे लगा लिया और रेलिंग से नीचे लटकने का प्रयास करने लगा। इस् घटना देखकर चौराहे पर काफी भीड़ जमा हो गई। नौसढ़ चौकी पास होने के नाते नौसढ़  चौकी के एस आई भूपेंद्र तिवारी, कॉन्स्टेबल वीरेन्द्र कुमार व कॉन्स्टेबल रामजीत चौधरी ने तत्परता के साथ मौके पर पहुचकर युवक को समझा बुझाकर उतारने का प्रयास करने लगे। लेकिन युवक उनकी बात को मान ही नही रहा था। फिर नौसढ़ चौकी की पुलिस ने बगल के राजेन्द्र गुप्ता के मकान के सहारे युवक के पास पहुँचकर किसी तरह बहला फुसलाकर कर युवक को नीचे उतारा। युवक के नीचे उतरने के बाद पुलिस ने राहत का सांस लिया। नौसढ़ पुलिस की इस सूझबूझ से युवक को  छत से नीचे उतारने की घटना को लोग काफी सराहनीय बता रहे । हालाकि युवक पूना में बिल्डिंग का काम करता था। और बता रहा था कि कुछ लोग इसके पीछे पड़े थे इसलिए वह छत पर चढ़ गया लेकिन गमछा बाध कर लटकने की घटना से सभी लोग आश्चर्य चकित है।।।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय