पत्थर बाजी का लाइव वीडियो हुवा वायरल

हरदोई जिले के थाना मल्लावां के मटियामऊ गांव मे तीन दिन पूर्व ही पुलिस टीम पर कुछ लोगो के द्वारा पत्थर बाजी की गई थी जिसमे पुलिस द्वारा कई लोगो को गिरफ्तार किया था। आज फिर अचानक आपसी विवाद में दो पक्षो में जमकर पत्थर बाजी हुई काफी देर दो गुटों में पत्थर बाजी होती रही जिसमे कुछ लोग मामूली घायल भी हो गए।गांव के ही किसी व्यक्ति ने इस घटना को कैमरे में कैद कर लिया और इस वीडियो को वायरल कर दिया।खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया ।पुलिस ने दोनो पक्षो की तरफ से मामला दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।
आपको बताते चले कि  इसी मटियामऊ गांव में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद इस गांव को सील कर दिया गया था।और भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया था ।लेकिन इस गांव के लोगो ने घर के बाहर खड़े होने से मना करने पर राघव पुर चौकी इंचार्ज पर भी पत्थर बाजी कर दी थी जिसमे पुलिस ने महिलाओ सहित कई लोगो को गिरफ्तार भी किया था।लेकिन पुलिस प्रशासन की सख्ती के बावजूद भी गांव के दो गुटों में जमकर पत्थर बाजी की घटना को अंजाम दिया गया लेकिन मौके पर पुलिस नही मौजूद थी।खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने इस घटना में चार लोगों को गिरफ्तार कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ज्ञानंजय सिंह ने इस घटना की जानकारी दी और पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही की भी जानकारी दी।सुनिये उन्ही की जुबानी।

बाइट ..ज्ञानंजय सिंह ..एएसपी पूर्वी हरदोई
आनंद शुक्ला हरदोई 9918147000

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय