पत्रकार को खरी-खोटी सुनाने वाले उपनिरीक्षक लाइन हाजिर

मीरजापुर शहर कोतवाली के उपनिरीक्षक विजय कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से लाईन हाजिर कर दिया  है यह जानकारी पुलिस अधीक्षक के पीआरओ ने विज्ञप्ति के माध्यम से आज मंगलवार को देर रात जानकारी दी वैसे यहां बताना आवश्यक है कि आज मंगलवार को दोपहर रामबाग स्थित एक पैथोलॉजी सेन्टर पर एक पत्रकार  समाचार कवरेज करने के लिए गए थे जहां पर आरोप है कि वास्तविक रूप से जो फीस जांच के नाम पर उक्त सेन्टर संचालक को मरीजों से लेना चाहिए उससे काफी ज्यादा दाम जांच के नाम पर लिया जाता है बस इसी बात की जानकारी लेने के लिए पत्रकार गया था जिस पर उक्त पत्रकार द्वारा बताया गया कि लाइन हाजिर हुए दरोगा को जब जानकारी हुई कि एक पत्रकार जानकारी हासिल करने के लिए आया है तो  यही बात दरोगा को काफी खली और आरोप है कि पत्रकार को उपनिरीक्षक द्वारा काफी भला बुरा कहा गया जिस पर भुक्तभोगी पत्रकार अपने साथ हुए घटना के बारे में कचहरी स्थित पेड़ के नीचे खड़े रहे पत्रकारों को बताया जिस पर वहां उपस्थित रहे  पत्रकारों द्वारा उक्त  उपनिरीक्षक के बारे में पुलिस अधीक्षक को उनके आवास पर अवगत कराया जिस पर सम्भवतः यह कार्रवाई हुई है 

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय