गोला थानान्तर्गत ग्राम चांड़ी में विवाहिता ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है।

ग्राम चांड़ी के राम हरीश राय की पुत्र वधू रीमा राय पत्नी सोनू राय ने विगत रात में अपने कमरे में दरवाजा अंदर से बंद कर पंखे से दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली।
घर वालों ने बताया कि रात में सब लोग खाना खाने के बाद करीब 9.30 बजे अपने अपने कमरे में सोने चले गए, मृतका भी अपने कमरे में दरवाजा अंदर से बंद कर सोने चली गई। सुबह घर के सभी लोग जाग कर अपने दैनिक कार्यों में लग गए। देर होने पर लोगों ने बहू को आवाज लगा कर जगाने का प्रयत्न किया लेकिन कोई आवाज न आने पर घर के बाहर उस कमरे के रोशनदान से झांक कर देखा तो मृतका पंखे से दुपट्टा बांध गले में फांसी लगा लटकती दिखी।
यह देखकर घर वाले सन्न रह गए।
गोला थाना के ही सुरदापार राजा के सूर्यभान राय की लड़की रीमा की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी। पति आजीविका के लिए सउदी अरब में रहता है। 
 फोन द्वारा थाना गोला को सूचना दी गयी। कोतवाल हेमेन्द्र कुमार पाण्डेय, एसआई आलोक कुमार राय, एसआई राजेश यादव अपने साथ महिला कांस्टेबल व अन्य सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंच कमरे का दरवाजा तोड़वाकर शव बाहर निकलवाए। आवश्यक कार्यवाही कर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय