इटवा चौराहे पर लगाया गया सैनिटाइजर मशीन
इटवा सिद्धार्थनगर के क्षेत्रीय विधायक एवं वर्तमान शिक्षा मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी जी के पहल पर इटवा चौराहे पर हैंड सेनीटाइजर मशीन लगाया गया कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के उद्देश्य को ध्यान में रखकर जनता के जरूरत को देखते हुए इस मशीन को यहां पर स्थापित किया गया है जो उत्तम कार्य है वैसे इटवा विधानसभा क्षेत्र उत्तर प्रदेश में वीआईपी क्षेत्र के रूप में जाना जाता है कोविड -19 के चलते देश में लॉक डाउन होने के कारण माननीय मंत्री जी इस समय लखनऊ में होते हुए भी क्षेत्र में ऑनलाइन माध्यम से जुड़े हुए हैं I
तथा पल-पल की खबर रखते हैं उनके अनुपस्थिति में उनके छोटे भाई डॉक्टर अरुण द्विवेदी जी साथ में भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री शैलेश पाठक जी ,विकास जयसवाल जी, जनसंपर्क अधिकारी किशन जयसवाल जी, मौके पर पुलिस
प्रशासन के मौजूदगी में यह कार्य संपन्न हुआ I
"अपवा "संवाददाता - नसीम अहमद
Comments