मध्‍य प्रदेश में दुर्घटनाग्रस्‍त हुए ट्रक में सवार थे सिद्धार्थनगर के 22 लोग, छह की मौत, 16 घायल।

मुंबई से ट्रक पर सवार होकर सिद्धार्थनगर आ रहे 22 लोगों में से छह की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई जबकि 16 घायल हो गए। दुर्घटना मध्यप्रदेश के छतरपुर जिला में शनिवार दोपहर हुई। मृतकों में दो डुमरियागंज व चार त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के निवासी थे। मौत की खबर से गांव में कोहराम मच गया।लॉकडाउन में कामधंधा लॉक हुआ तो लोग अपने वतन जो भी साधन मिल रहा उसी से वापसी करने लगे। ऐसे ही 22 लोग महाराष्ट्र से एक ट्रक पर सवार होकर जिले में आ रहे थे। शनिवार की दोपहर उनका ट्रक मध्यप्रदेश के छतरपुर जिला के बक्सवाहा थाना क्षेत्र के सेमरापुल के पास पहुंच कर पलट गया। ट्रक पलटने से उस पर सवार डुमरियागंज थाना के अरनी गांव निवासी राम शरण यादव (30) पुत्र सुंदर यादव व उनकी पत्नी लीलावती यादव (28) के साथ त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के हथपरा गांव निवासी मंसूर अली (43) पुत्र मोहम्मद अली उनकी पुत्री यास्मीन (16), गांव की सलमा उर्फ चिंकी (28) पत्नी कादिर व एक अन्य गुड़िया (30) पत्नी लालू की मौके पर मौत हो गई।इनके अलावा ट्रक पर सवार अन्य 16 लोग घायल हो गए जिसमें एक आठ की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को अस्पताल में पहुंचा दिया गया। बंडा के थानाध्यक्ष कमल सिंह ठाकुर ने बताया कि ट्रक पलटने से मार्ग दुर्घटना में छह लोगों की मौत हुई है। 16 घायल हुए हैं। मृतक व सभी घायल उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के निवासी हैं।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय