विद्युत विभाग की लापरवाही से, गई एक और जान काम करते समय आई लाइट से युवक की मौत l
तुलसीपुर उप विद्युत केंद्र के अंतर्गत ग्राम गनवरिया निकट जोडग्गा पोखरा मध्य नगर में संविदा बिजली कर्मी लाइन ठीक करने गया था l खंभे पर ही काम करते समय विद्युत की सप्लाई आ गई, व्यक्ति की विद्युत खंभे पर मौत हो गईl जिसकी पहचान शाहबान 40 वर्ष पुत्र अली अहमद निवासी चैनपुर थाना तुलसीपुर के रूप में की गई, घटना की खबर पाकर स्थानीय पुलिस दल मौके पर पहुंचकर खंभे पर लटकते हुए लाश को उतार कर अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया l इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक वकील पांडे ने बताया कि उसके घर वालों के तरफ से अभी तक कोई भी तहरीर प्राप्त नहीं है। वहीं स्थानीय पत्रकारों ने जेई संतोष कुमार मौर्य से बात की तो उन्होंने ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही हैl कि कर्मचारी ने पोल पर चढ़ने से पहले सेट डाउन लिया था या नहीं और यदि लिया था तो , तार जोड़ते समय सप्लाई कैसे आ गई इसपर गहन छानबीन की जा रही है। अगर कोई दोषी है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी l मृतक साहिबान के बारे में स्थानीय लोगों से बात करने पर लोगों ने बताया कि व्यक्ति गरीब था उसके परिवार का भरण पोषण उसी के द्वारा होता था जो अब इस दुनिया में नहीं रहा ऐसे में उसके परिवार का भरण पोषण कैसे होगा lइसको संज्ञान में लेते हुए विभाग द्वारा उसके परिवार की हित को देखते हुए सरकार द्वारा मुआवजा दिलाना चाहिए । श्यामू सिंह तहसील रिपोर्टर अपवा न्यूज चैनल तुलसीपुर जिला उपाध्यक्ष बलरामपुर अपवा
Comments