*स्टंट सेल्फी ले रहे बुलेट सवार तीन युवक पोल से टकराए,एक की मौत


बांसगांव थाना क्षेत्र के बढ़नी कस्बे से नौसढ़ गोरखपुर की ओर जा रहे ! एक ही बुलेट पर सवार तीन युवक पोल से जा टकराए। घटना में घायल एक युवक विरेन्द्र यादव की मौके पर ही मौत हो गई साथ ही गंभीर रूप से घायल अमित कुमार तथा सर्वेश यादव को उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल उनवल गोरखपुर मार्ग पर स्थित खजनी थाना क्षेत्र की महुआडाबर पुलिस चौकी के कंदराईं बरडांड़ गांव का है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के दौरान बुलेट सवार युवक अपने मोबाइल फोन से सेल्फी फोटो अथवा वीडियो बना रहे थे। जिससे अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पोल से जा टकराए। हादसे के दौरान आसपास के लोग बचाव के  लिए दौड़े परंतु  बचा नहीं पाए ! मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए आटो से जिले पर भेजा।.

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय