मुख्यमंत्री ने जनपद गोरखपुर जिला अस्पताल के इमरजेंसी वाॅर्ड का निरीक्षण किया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद गोरखपुर जिला अस्पताल के इमरजेंसी वाॅर्ड का निरीक्षण किया। उन्होंनेे चिकित्सा ड्यूटी रूम एवं वाॅर्डों को देखा और साफ-सफाई, चिकित्सकीय व्यवस्था एवं दवाओं की उपलब्धता आदि की जानकारी ली। साथ ही, कहा कि मरीजों के बेहतर इलाज में कोई कमी न हो और उन्हें किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़ेे।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत कोविड-19 प्रोटोकाॅल के अनुसार सभी उपाय सुनिश्चित किये जायें। उन्होेंने जिला अस्पताल में ट्रूनेट मशीन से कोरोना सैम्पल की जांच की जानकारी भी प्राप्त की।
इस अवसर पर मण्डलायुक्त श्री जयन्त नार्लिकर, ए.डी.जी. श्री दावा शेरपा, जिलाधिकारी श्री के0 विजयेन्द्र पाण्डियन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ0 सुनील गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Comments