भाटपाररानी तहसील क्षेत्र में मिले दो कोरोना पीड़ित,मरीजों की संख्या हुई 8.

 भाटपाररानी,देवरिया। लगातार हो रहे कोरोना पीड़ित मरीजों की संख्या में इजाफा से तहसील प्रशासन के हाथ-पांव फूलने लगे हैं। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में क्षेत्र में 2 और कोरोना मरीज मिलने से तहसील क्षेत्र में संक्रमित मरीजो कि संख्या 8 हो गई है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट के मुताबिक खामपार थानाक्षेत्र में सिरिसिया मिश्र गांव के वीरेंद्र यादव के पुत्र संदीप यादव उम्र 26 दिल्ली से 21 मई को गांव आया था वही भाटपाररानी थानाक्षेत्र के धर्मखोर करन निवासी कृष्णमोहन सिंह का पुत्र राजकुमार उम्र 24 मुम्बई से 10 मई को गांव आया था। दोनों श्रमिको को प्राथमिक विद्यालय में कोरेन्टीन किया गया था। संदेह पाए जाने पर जांच के लिए ब्लड सेम्पल भेजा गया जिसमें दोनों के रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही हरकत में आई क्षेत्रीय प्रशासन ने गांव की सीमा को सील कर दिया।इस वावत यहा मुख्य रूप से एसडीएम सौरभ सिंह,बीडीओ भाटपाररानी डॉ संतोष श्रीवास्तव,तहसीलदार अश्वनी कुमार,क्षेत्राधिकारी पंचमलाल,थानाध्यक्ष भाटपाररानी दीपक कुमार,खामपार सुदेश शर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने गांव का निरक्षण किया व लोगो को सोशल डिस्टेंडिंग बना कर रहने की बात कही।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय