भदोही में कोरोना-ब्लास्ट से सहमा मिर्जापुर भीमिर्जापुर के 600 जांच पेंडिंग-क्यू में खड़े

मिर्जापुर । मण्डल के ही भदोही जिले में चन्द्रग्रहण की रात अशुभ माने जाने वाले अंक 13 की तरह 13 मरीज के पाजीटिव रिपोर्ट से मण्डल मुख्यालय भी सहम-सा गया है क्योंकि इधर पूर्वांचल में कोरोना बम-ब्लास्टर का रूप अख्तियार किए हुए है ।
   दो दिन पूर्व जौनपुर में एक साथ 40, वाराणसी 11 के बाद भदोही 13 ने एक बार फिर निश्चिन्त होते लोगों को चिंता की परिधि में खड़ा कर दिया है। 
   मिर्जापुर इसलिए डर के चौखट पर ठिठक-सा गया है क्योंकि यहां के 600 सैम्पल जांच के पेंडिंग-क्यू (लाइन) में लगे हैं। 30 मई से भेजे गए जांचों की रिपोर्ट आने पर तय होगा कि कोरोना अभी 'डेरा डालो-घेरा डालो' की हालत में है या बॉय-बॉय कर जाने के मूड में ।
   खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से 4/5 जून को रात साढ़े 11 से ढाई बजे तक निष्प्रभावी चन्द्रग्रहण था लेकिन कोरोना की दृष्टि से तो यह बेहद दुष्प्रभावी सिद्ध हुआ । 13 में एक महिला और 12 पुरुष शामिल हैं ।
   भदोही के इन 13 मे तीन औराई के टीमा, नटवा, बबनउटी
 सिहवा और 5 भदोही के मुसीला टामू, टकेटपुर, आनन्दडीह अभोली, सरायखास अभोली, अमवा भवानीपुर (गोपीगंज) के एक एक मरीज हैं । इसी तरह ज्ञानपुर के भिखारीपुर गांव के 5 मरीज हैं ।
*अनूप कुमार सोनी  ब्यूरो चीफ 
मिर्ज़ापुर

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय