पहली बरसात में ही गोपालपुर-दुबेछपरा संपर्क मार्ग ध्वस्त
दुबेछपरा (बलिया) : बैरिया तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गोपालपुर व दुबेछपरा को राष्ट्रीय राजमार्ग- 31 से जोड़ने वाला संपर्क मार्ग ध्वस्त हो गया है। पहली ही बारिश में प्राथमिक विद्यालय के पास मार्ग के पूरी तरह ध्वस्त होने से आवागमन बाधित है। इसके चलते आस-पास के लोगों सहित हजारों क्षेत्रीय ग्रामीणों की समस्याएं बढ़ गई हैं। यह संपर्क मार्ग गोपालपुर बस्ती से प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर के सामने तथा अमरनाथ पीजी कॉलेज व पीएन इंटर कॉलेज दुबेछपरा के पीछे से दुबेछपरा बस्ती को जोड़ते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग- 31 तक जाता है।
बलिया ब्यूरो रिपोर्ट:-राजकुमार
Comments