कोरोना जंग मे जीते युवक को चौकी प्रभारी ने किया हौसला बुलंद


कौडीरामकोरोना बैश्विक महामारी को ग्रामीण जहां अभिशाप समझ रहे है वही कौड़ीराम चौकी प्रभारी कोरोना मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आ जाने के उपरांत हॉस्पिटल से घर पहुचने पर उसका भब्य स्वागत करते हुए उनके परिजनों को बचाव का उपाय बताने के साथ ही सेनेटाइजर,मास्क एवं अन्य सामान दिया है।
बाँसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर निवासी अवधेश यादव उम्र 37 बर्ष मुम्बई से 15 मई को घर आया तथा घर के गैरेज में क्वान्टिन हो गया जब उसकी तबियत बिगड़ी तो 19 को उसका सेम्पल लिया गया तथा 21 मई को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मेडिकल कालेज में भर्ती होकर इलाज शुरू हुआ। अवधेश यादव की रिपोर्ट निगेटिव आने पर वह डिस्चार्ज होकर अपने घर लालपुर आया। इलाज के दौरान अवधेश हमेशा चौकी प्रभारी के सम्पर्क में रहा। रविवार को अवधेश के लालपुर गाँव पहुचने पर चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला अपने हमराहियों के साथ पहुँचकर अवधेश को उसके घर मे ही 14 दिन क्यारेन्टीन करने के साथ ही उसके पिता को हैंड वास्,सेनेटाइज,मास्क एवं अन्य सामान दिया तथा कोरोना से बचाव के उपाय भी बताई,चौकी प्रभारी के इस कार्य को ग्रामीणों में चर्चा के साथ ही सराहना भी की जा रही है। लोगों को सभी लोग दिल से धन्यवाद कह रहे ।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय