कटानरोधी कार्य में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
दुबेछपरा (बलिया): सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने गुरुवार को दुबेछपरा में चल रहे कटानरोधी कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान सांसद ने बाढ़ विभाग के अधिशासी अभियंता से कहा कि विभाग बदनाम हो गया है, यह अंतिम मौका है। बेहतर काम कर लो, नहीं तो सजा भी भुगतने के लिए तैयार रहो। 39 करोड़ रुपये पानी में बह गया, फिर भी जांच नहीं हुआ। मैं सांसद हूं लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। इससे अच्छा है कि कटानरोधी कार्य मानक के अनुसार होना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि पिछले साल गंगा की बाढ़ में 39 करोड़ रुपये की लागत से बना बंधा बाढ़ के पानी में बह गया था और जिम्मेदार लोगों ने अपनी गलती मान कर जांच पर विराम लगा दिया। अभी समय हैं बरसात से पूर्व मानक के अनुरूप कार्य पूरे किए जाएं, चाहे इसके लिए संसाधन बढ़ाने हो या मजदूर, दिनरात एक कर कार्य पूरा करें। जिस पर बाढ़ विभाग के अधिशासी अभियंता अजय प्रताप श्रीवास्तव ने कहा कि हर हाल में मानक का ध्यान रखते हुए समय से पहले कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान सांसद ने पार्कोपाइन विधि से होने वाले कटानरोधी कार्य के संबंध में भी पूछताछ किया।
Comments