सीएम योगी का बस्ती का औचक निरक्षण, जिला अस्पताल में कोरोना जांच सेंटर किया उद्घाटन

 बस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बस्ती दौरे पर रहे। सीएम ने जिला अस्पताल में कोरोना जांच सेंटर का उद्घाटन किया, मुख्यमंत्री योगी का हेलीकाप्टर पुलिस लाइन में लैंड हुआ उसके बाद पुलिस लाइन सभागार में सीएम ने नेताओं और अधिकारियों के साथ कोरोना को लेकर समीक्षा बैठक कीl

इसके बाद सीएम का काफिला जिला अस्पताल पहुंचा, जहां पर सीएम ने जिले के पहले कोरोना जांच सेंटर का उद्घाटन किया, अब जिले में ट्रू नेट मशीन द्वारा ब्लड सैपल से कोरोना की जांच हो सकेगी, अब तक कोरोना के जांच हेतु सैम्पल गोरखपुर जाता था और रिपोर्ट आने में दो से चार दिन लग जाता था, लेकिन अब जिले में कोरोना जांच सेंटर के शुरू होने से कोरोना की जांच रिपोर्ट आने में देरी नहीं होगी, इस जांच मशीन से एक दिन में 24 लोगों के कोरोना सैम्पल की जांच हो सकेगी। 

गौरतलब है बस्ती में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे है, अब तक 224 कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं, 7 लोगों की कोराना से मौत हो चुकी है, ऐसे में इस जांच सेंटर से अब तेजी से जिले में कोरोना की जांच हो सकेगी, जिससे कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोका जा सकेगा।

रिपोर्ट - विवेक पाल, बस्ती यूपी

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय