दो दिन की बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल

पूर (बलिया): पिछले दो दिन की बरसात ने व्यवस्था की पोल खोल दी है। जिम्मेदारों की लापरवाही से ग्रामीणों को गंदे पानी से गुजारना पड़ रहा है। पकड़ी थाना क्षेत्र के चकरा गांव में जल निकासी की व्यवस्था न होने से बारिश के बाद स्थिति नारकीय हो गई है। गांव के मुख्य मार्ग पर जल जमाव होने से ग्रामीणों को आने जाने में काफी कठिनाई हो रही है।

हैरत की बात तो यह हे इस बाबत दर्जनों बाद शिकायत करने के बाद भी अब तक इस समस्या से ग्रामीणों को निजात नहीं मिल पाई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के ही कुछ दबंगों ने जल निकासी के लिए बनाई गई नाली का अतिक्रमण कर लिया है। इसके चलते पानी का निकास नहीं हो पाता है। संतोष चौहान ने बताया कि पिछले एक साल में एसडीएम सिकंदरपुर व एसएचओ पकड़ी समेत राजस्व विभाग के अधिकारियों से भी इसकी गुहार लगाई गई। यहां तक कि जिलाधिकारी के निर्देश पर उक्त अधिकारीगण मौके पर भी पहुंचे लेकिन जल निकासी के लिए छोड़ी गई नाली की जमीन को अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया गया। बताया कि कोरोना संक्रमित होने से उक्त गांव को हॉटस्पॉट भी घोषित किया गया।

बलिया ब्यूरो- रिपोर्ट राजकुमार

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय