अजब गजब फ़र्जीवाडा कर प्रदेश के 25 जिले मे नौकरी कर रही अध्यापिका गिरफ़्तार,



* मानव सम्पदा पोर्टल पर रिकार्ड फ़ीडिन्ग से खुला टीचर का फ़र्जीवाडा..

* मामले का खुलासा होने पर रिजाइन देने आई आरोपी अध्यापिका को पुलिस ने किया गिरफ़्तार..

राज्य ब्यूरो अशोक सिह भारत, लखनऊ 
प्रदेश के कासगन्ज के एक कस्तूबा विद्यालय मे पढाने वाली एक अध्यापिका अनामिका शुक्ला को पुलिस ने गिरफ़्तार किया है| बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा मानव सम्पदा पोर्टल पर शिक्षको की की जा रही आईडी फ़ीडिन्ग के दौरान इस अजब गजब तरीके से किए गए फ़र्जीवाडे का खुलासा होने पर प्रदेश सरकार के शिक्षा विभाग मे खलबली मच गई | बीते दिवस जैसे ही मामला प्रकाश मे आया तुरंत प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्रत प्रभार सतीश चन्द्र द्विवेदी ने तत्काल शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार को पत्र लिखकर मामले की जाच पड़ताल कराने का निर्देश दिया | मुख्य अपर सचिव ने इसकी जाच बेसिक शिक्षा विभाग के परियोजना निदेशक को दिया..और साथ ही यह निर्देश दिया कि मामले सम्मिलित पाए जाने वाले विभागीय अधिकारियो और कर्मचारियों को भी कतई बख्शा न जाए..उन्होने इस फ़र्जीवाडे की पड़ताल का जिम्मा कायमग्न्ज की जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंजना अग्रवाल को सौपा | 
      मामले की पड़ताल के दौरान कासगन्ज के फ़रीदपुर कस्तूरबा गान्धी आवासीय बालिका विद्यालय मे साइन्स पढाने वाली आरोपी शिक्षिका अनामिका शुक्ला के दस्तावेजो मे बहुत बडी गडबडी पाई गई..जाच मे जब अनामिका शुक्ला के दस्तावेजो की मिलान प्रदेश के अन्य 25 जिलो मे पढा रही शिक्षिकाओ के दस्तावेजो से की गई तो जाच टीम के लोग सन्न रह गए.. क्योकि इन सभी 25 शिक्षिकाओ के दस्तावेज भी अनामिका शुक्ला के दस्तावेज से ही हुबहू मिलते हुए पाए गए.. 

पडताल मे पहली ही नजर मे अनामिका शुक्ला दोषी लगी: अंजना अग्रवाल 
इस सम्बन्ध मे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंजना के अनुसार जब प्रदेश के बेसिक शिक्षिको की आई डी का डाटा मानव सम्पदा पोर्टल पर रिकार्ड किया जा रहा था..तब फ़ीडिन्ग के दौरान यह देखा गया कि प्रदेश के 25 जिलो के कस्तूरबा विद्यालयो मे अनामिका शुक्ला नाम की शिक्षकाए पढाने का काम कर रही हैं.. ऎसा पाए जाने पर किसी फ़र्जीवाडे की शंका की आशंका से मामले को डाटा फ़ीडिन्ग टीम ने विभाग के उच्चाधिकारियो के सामने पेश किया गया..

* इस्तीफ़ा देने आई आरोपी अध्यापिका को पुलिस ने किया गिरफ़्तार: 
मामले का खुलासा होने पर सुर्खियो मे आई फ़र्जीवाडा करके प्रदेश के 25 विद्यालयो मे शिक्षण कार्य करने वाली अनामिका शुक्ला बीते दिन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंजना अग्रवाल के कार्यालय अपने जानकार के हाथो इस्तीफ़ा भिजवाया..जब इस्तीफ़ा लेकर आने वाले व्यक्ति से अनामिका के बारे मे पूछा गया तो उसने बताया कि वह आफ़िस से कुछ दूरी पर कार मे बैठी हुई है.. बस पता लगते ही पुलिस ने कार मे बैठी दोषी अध्यापिका अनामिका शुक्ला को हिरासत मे ले लिया है | 

पुलिसिया पूछ्ताछ मे सख्ती पर अपना नाम प्रिय उम्र 26 साल पुत्री महिपाल निवासिनी लखनपुर कायमगन्ज फ़रुर्खाबाद बताया..
आरोपी शिक्षिका कासगन्ज के फ़रीदपुर स्थित कस्तूरबा गान्धी आवासीय विद्यालय मॆ पुर्णकालिक साइन्स टीचर के रूप मे अगस्त 2018 से तैनाती हुई थी..13 महीनो से प्रदेश के 25 स्कूलो से अब तक वेतन के रूप मे लगभग एक करोड़ ले चुकी है..
इस मामले की गहराई से पड़ताल के लिए विभाग द्वारा तीन सदस्यीय जाच टीम का गठन किया गया है.


किसी भी दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा : राज्य शिक्षा मंत्री 
इस सन्दर्भ मे राज्य शिक्षा मंत्री सतीश चन्द्र द्विवेदी का मानना है यह बहुत गम्भीर मामला है..इसकी गम्भीरता को देखते हुए तीन सदस्यीय विभागीय टीम गठित कर दी गई है..उन्होने बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव को लिखित आदेश दिया है कि मामले मे दोषी और सम्मिलित अधिकारियो व कर्मचारियों को किसी भी हाल मे बख्शा कतई न जाए|

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय