जिलाध्यक्ष भाई किशोर श्रीवास्तव जी ने अपने आवास पर कोरोना योद्धा के रूप में सभी पत्रकार बंधुओं को सम्मानित किया।
अमर उजाला के पत्रकार एवं कायस्थ विकास परिषद के जिलाध्यक्ष भाई किशोर श्रीवास्तव जी ने अपने आवास पर कोरोना योद्धा के रूप में सभी पत्रकार बंधुओं को सम्मानित किया। जिसमें पत्रकार दैनिक जागरण एवं ऑल प्रेस एंड राइटर्स एसोसिएशन प्रदेश के प्रमुख महासचिव श्री बब्बू प्रताप सिंह एवं पत्रकार दैनिक जागरण व जिला अध्यक्ष ऑल प्रेस एंड राइटर्स एसोसिएशन जनपद बलरामपुर के दिलीप सिंह व हिंदुस्तान पत्रकार एवं ऑल प्रेस एंड राइटर्स एसोसिएशन जिला महासचिव मदन जयसवाल एवं अपवा न्यूज़ चैनल पत्रकार एवं ऑल प्रेस एंड राइटर्स एसोसिएशन जनपद बलरामपुर के जिला उपाध्यक्ष कमर खान एवं राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार श्री रामपाल यादव को सम्मानित किया गया!
Comments