मध्यान्चल विद्युत वितरण निगम के प्रबन्ध निदेशक इस दुर्घटना के कारणों की कल तक जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करें: मुख्यमंत्री

लखनऊ: 15 जुलाई, 2019 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने बलरामपुर के जिलाधिकारी को विद्युत के हाईटेंशन तार गिर जाने से घायल स्कूली बच्चों को हर सम्भव सहायता एवं उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मध्यान्चल विद्युत वितरण निगम के प्रबन्ध निदेशक को इस दुर्घटना के कारणों की कल तक जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं।
मुख्यमंत्री जी ने प्रमुख सचिव ऊर्जा तथा उ0प्र0 पावर काॅर्पोरेशन के प्रबन्ध निदेशक को निर्देशित किया है कि पूरे प्रदेश में विद्युत के हाईटेंशन तारों की सुरक्षा के लिए अभियान चलाया जाए और आवश्यकतानुसार इन्हें तत्काल दुरुस्त किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्य में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ राज्य सरकार द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।   

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय