मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर श्री कलराज मिश्र को हार्दिक बधाई दी
लखनऊ: 15 जुलाई, 2019 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर श्री कलराज मिश्र को हार्दिक बधाई दी है।
आज यहां जारी एक बधाई सन्देश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि श्री कलराज मिश्र एक वरिष्ठ एवं अनुभवी राजनेता हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार तथा केन्द्र सरकार में मंत्री पद के दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया है। उन्हें संविधानिक प्राविधानों तथा संसदीय परम्पराओं की गहन जानकारी है। जनता के हितों के प्रति वे बेहद संवेदनशील हैं।

Comments