रेल कर्मचारी कल्याण योजनाओं के सम्बन्ध में सम्पर्क अभियान
लखनऊ(अपवा न्यूज़) दिनांक 16 जुलाई, 2019 : उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल, रेल यातायात के सुचारू एवं सुगमता पूर्वक संचालन के प्रति पूर्ण प्रतिबद्ध होने के साथ-साथ अपने कर्मचारियों एवं पेंशन भोगी कर्मियों के कल्याण एवं हितो की दिशा में भी निरंतर उच्चतम सुविधाएँ उपलब्ध कराने हेतु प्रयासरत रहता हैं एवं इसी क्रम में मण्डल के विभिन्न स्टेशनों प्रतापगढ़ , बछरांवा, प्रयाग, वाराणसी , जौनपुर ,उन्नाव, रायबरेली, फैज़ाबाद, भदोही एवं सुल्तानपुर स्टेशनों पर लेखा एवं कार्मिक शाखा के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से रेल कर्मचारियों से सम्पर्क हेतु एक अभियान संचालित किया गया l इसअभियान के अंतर्गत कर्मचारियों को उनके हितार्थ नवीनतम कल्याणकारी योजनाओ के सम्बन्ध में विस्तार से अवगत कराया गया, जिसमे UMID , पेंशन भोगी कर्मचारियों हेतु कैशलेस चिकित्सा योजना , मण्डल कार्यालय में कर्मचारी समस्या के निराकरण हेतु एकल खिड़की व्यवस्था, परिवाद एवं निदान सहित अनेक अन्य कर्मचारी कल्याण योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करायी गई l इस अभियान के अंतर्गत कर्मचारियों को उनके कार्यस्थल पर उनके कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं की तदोपरांत कार्यावधि के उपरान्त समय समय पर जनित समस्याओं एवं उनके स्थाई समाधान जैसे महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया तथा आवश्यक सुझाव भी दिए गये I

Comments