रेलप्रशासन द्वारा यात्रियों के अतिरिक्त सुविधा के लिए विशेष गाड़ी

गोरखपुर(अपवा न्यूज़) दिनांक 12 जुलाई, 2019 : रेलप्रशासन द्वारा यात्रियों के अतिरिक्त सुविधा हेतु 02009/02010 मुम्बई सी.एस.एम.टी.-गोरखपुर-मुम्बई सी.एस.एम.टी. विशेष गाड़ी एक फेरे में चलाये जाने का निर्णय लिया गया है।
02009 मुम्बई सी.एस.एम.टी.-गोरखपुर विशेष गाड़ी 09 अगस्त, 2019 को मुम्बई  सी.एस.एम.टी. से 05.10 बजे प्रस्थान कर दादर, कल्याण, ईगतपुरी, मनमाड, भुसावल, बुरहानपुर, इटारसी, भोपाल, दूसरे दिन झांसी, ऊरई, कानपुर स्टेषनों पर रूकते हुये से लखनऊ (उत्तर रेलवे से) 06.50 बजे, बाराबंकी से 07.40 बजे, गोण्डा से 09.10 बजे तथा बस्ती से 10.33 बजे छूटकर गोरखपुर 12.10 बजे पहुंचेगी ।
02010 गोरखपुर-मुम्बई सी.एस.एम.टी. विशेष गाड़ी गोरखपुर से 10 अगस्त, 2019 को 14.40 बजे प्रस्थान कर बस्ती से 15.48 बजे, गोण्डा से 17.10 बजे, बाराबंकी से 18.52 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे से) 20.05 बजे छूटकर कानपुर, ऊरई, दूसरे दिन झांसी, भोपाल, इटारसी, बुरहानपुर, भुसावल, मनमाड, ईगतपुरी, कल्याण एवं दादर स्टेशन पर रूकते हुये मुम्बई सी.एस.एम.टी. 05.10 बजे पहुंचेगी ।
इस विशेष गाड़ी में साधारण श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 13, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, तथा एस.एल.आर के 02 कोचों सहित कुल 24 कोच लगेंगे ।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय