सात व्यक्तियों पर गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाई।
लखनऊ(अपवा न्यूज़) दिनांक 13 जुलाई, 2019 : थाना बंथरा द्वारा सात व्यक्तियों पर गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की गयीं। बंथरा पुलिस के कथनानुसार गिरजा शंकर पाल पुत्र सोनेलाल पाल निवासी चन्दोईहार पोस्ट खजौना थाना कछौना जनपद हरदोई ,प्रभात कुमार शर्मा उर्फ सोनू शर्मा पुत्र स्व0 नरदेव शर्मा निवासी ग्राम लोहगढ़ थाना अतरौली जनपद अलीगढ़ ,नरेश सिंह पुत्र नत्थू सिंह निवासी ग्राम लोहगढ़ थाना अतरौली जनपद अलीगंढ़ ,निशांत चैधरी उर्फ रोहित पुत्र फूल सिंह निवासी ग्राम जलालपुर थाना मेखेना डिवाई जनपद बुलंदशहर ,राजू पुत्र दाऊजी निवासी लाड़पुर थाना रिफायनरी जनपद मथुरा ,शिव दूबे उर्फ गोलू पुत्र अश्वनी दुबे निवासी जरवा थाना छिलकौरा बेवर जनपद मैनपुरी तथा राम बाबू पाल पुत्र राजा राम पाल निवासी ग्राम हिम्मतखेड़ा थाना पुरवा जनपद उन्नाव के विरूद्व गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की गयीं।

Comments