संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

 संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के विदेश मंत्री श्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। वे भारत की सरकारी यात्रा पर हैं। विदेश मंत्री ने यूएई के राष्ट्रपति और शहजादे की ओर से बधाई और शुभकामनाएं दी।
http://164.100.117.97/WriteReadData/userfiles/image/T2019070970692G34J.jpg
संयुक्त अरब अमीरात की अपनी पिछली यात्रा के दौरान उन्हें दिये गए सम्मान और आतिथ्य का स्मरण करते हुए प्रधानमंत्री श्री मोदी ने राष्ट्रपति और शहजादे के स्वास्थ्य, समृद्धि और समग्र विकास के लिए अपनी शुभकामनाएं उन तक पंहुचाने के लिये कहा। प्रधानमंत्री ने पिछले पांच वर्षों के दौरान द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति के बारे में प्रसन्नता जाहिर की।
http://164.100.117.97/WriteReadData/userfiles/image/T20190709706964Z7Y.jpg
विदेश मंत्री ने कहा कि भारत-संयुक्त अरब अमीरात संबंध इतने बेहतर पहले कभी नही थे। उन्होंने दोनों देशों की जनता के आपसी लाभों तथा क्षेत्र में शांति, समृद्धि और स्थिरता के लिए द्विपक्षीए सहयोग को बढ़ाने के विजन के बारे में बताया। प्रधानमंत्री ने व्यापार, अर्थ व्यवस्था, ऊर्जा, पर्यटन और जन-जन संबंध सहित सहयोग के सभी क्षेत्रों में संबंधों को उच्च स्तर पर ले जाने  के लिए संयुक्त अरब अमीरात नेतृत्व के साथ कार्य करने की अपनी मजबूत प्रतिबद्धता को दोहराया।  

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय