प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने झांकी कलाकारों, जनजातीय अतिथियों, एनसीसी कैडेटों और एनएसएस स्‍वयंसेवकों के साथ ‘एट होम’ में शिरकत की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज लोक कल्‍याण मार्ग स्थित अपने निवास पर झांकी कलाकारोंजनजातीय अतिथियोंएनसीसी कैडेटों और एनएसएस स्‍वयंसेवकों का स्‍वागत किया।
     प्रधानमंत्री ने गणतंत्र दिवस से संबंधित परेड और संबंधित कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए कलाकारों एवं प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उनके जीवन का एक बहुमूल्‍य अवसर है। उन्‍होंने यह भी कहा कि पूरा देश उनसे प्रेरणा लेता है।
   प्रधानमंत्री ने दैनिक जीवन में अनुशासन के महत्‍व का उल्‍लेख किया और इसके साथ ही उन्‍होंने यह भी कहा कि अनुशासन एनसीसी का एक अभिन्‍न हिस्‍सा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि नागरिकों को सदैव अपने नागरिक कर्तव्यों के बारे में पता होना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि लोगों की विभिन्‍न अपेक्षाओं के साथ यह सजगता भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।
प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर कुछ आमंत्रित व्‍यक्तियों द्वारा पेश की गई रंगारंग सांस्‍कृतिक प्रस्‍तुतियों का आनंद भी उठाया।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय