रिक्रूट आरक्षियों का आधारभूत प्रशिक्षण सम्पन्न, उ0प्र0 पुलिस में सेवा हेतु उपलब्ध
दिनांक 25-07-2018 को प्रशिक्षण निदेशालय, इन्दिरा भवन, लखनऊ में पहली बार वर्चुअल क्लास एवं फेसबुक लाइव के माध्यम से प्रशिक्षण का शुभारम्भ किया गया था।
ओ0पी0 सिंह, पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 के कुशल निर्देशन में रिक्रूट आरक्षियों का आधारभूत प्रशिक्षण पूर्ण कराया गया।
प्रदेश के अन्दर 85 जनपदीय/पीएसी वाहिनी, आरटीसी प्रशिक्षण केन्द्रों में तथा प्रदेश के बाहर केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल व उत्तराखण्ड पुलिस बल के 14 प्रशिक्षण केन्द्रों में कुल 19,148 पुरूष आरक्षी ना0पु0 व 5,214 महिला आरक्षी तथा 3,590 आरक्षी पीएसी को 06 माह का यह आधारभूत प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। यह प्रशिक्षण प्रदेश के बाहर 1-सीआरपीएफ सूरतगढ़ राजस्थान 2-सीआरपीएफ खटखटी आसाम 3-सीआरपीएफ नीमच म0प्र0 4-आरटीसी देवली राजस्थान 5-आरटीसी मुण्डाली उड़ीसा 6-आरटीसी देहरादून उत्तराखण्ड 7-आरटीसी बहरूर राजस्थान 8-आरटीसी रूद्रपुर उत्तराखण्ड 9-आरटीसी हरिद्वार उत्तराखण्ड 10-सीआरपीएफ अमेठी आदि सहित उ0प्र0 के जनपद लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, शाहजहाॅपुर, बरेली, सीतापुर, बाराबंकी, फतेहपुर सहित 85 केन्द्रो पर कराया गया।
सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक की अध्यक्षता में तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित कर समस्त प्रशिक्षण संस्थानों के संस्था प्रमुखों व विशेषज्ञों के सहयोग से आरक्षी पाठ्यक्रम को अद्यावधिक कराकर पहली बार अद्यावधिक पाठ्यक्रम के अनुसार इस प्रशिक्षण को
कराया गया है। श्री गोपाल गुप्ता, पुलिस महानिदेशक, प्रशिक्षण द्वारा अनुश्रवण करके सफलतापूर्वक प्रशिक्षण कराया गया है।
आधारभूत प्रशिक्षण पूर्ण होने के पश्चात् आज दिनांक 24-01-2019 को पासिंग आउट परेड के उपरंात उत्तर प्रदेश पुलिस को यह बल उपलब्ध हो गया है।

Comments