निगरानी, निरीक्षण और नाकाबंदी

भारत का सबसे बड़ा तटीय रक्षा अभ्‍यास सागर सतर्कता (एक्‍सरसाइज सी-विजिल) 22-23 जनवरी, 2019 को 36 घंटे तक लगातार चला। सागर सतर्कता अभ्‍यास को भारतीय नौ सेना और भारतीय तट रक्षक ने तैयार किया था, जिसमें सभी 9 तटीय राज्‍यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों ने हिस्‍सा लिया। इस अभ्‍यास को गृह मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, कस्‍टम, सीआईएसएफ, मत्‍स्‍य पालन विभाग, डीजीएलएल, डीजी नौवहन, बंदरगाह प्राधिकार और तटीय पुलिस का सक्रिय सहयोग रहा।
उल्‍लेखनीय है कि इसके तहत निगरानी, निरीक्षण और नाकाबंदी जैसे तीन वर्गों में अभ्‍यास किया गया। निगरानी के तहत भारत की पूरी तट रेखा और द्विपों की निगरानी शामिल है। इसी तरह निरीक्षण के तहत टीमों द्वारा महत्‍वपूर्ण स्‍थानों की जांच और नाकाबंदी पुलिस की चुस्‍ती का अभ्‍यास किया गया।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय