प्रधानमंत्री माॅरीशस श्री प्रवींद जगनाथ, का कुम्भ मेला प्रयागराज में भ्रमण
दिनांक 24़.01.2019 को प्रधानमंत्री माॅरीशस श्री प्रवींद जगन्नाथ द्वारा कुम्भ मेला प्रयागराज का भ्रमण किया गया। सर्वप्रथम मा0 प्रधानमंत्री माॅरीशस द्वारा मेला क्षेत्र मंे स्थापित इन्टीग्रेटेड कमाॅन्ड एन्ड कन्ट्रोल सेन्टर (ICCC) पहुॅच कर सम्पूर्ण मेला क्षेत्र के दिव्य एवं भव्य दृश्य को देख गया एवं ICCCकी गुणवत्ता के बारे में मंडलायुक्त प्रयागराज श्री आशीष गोयल से जानकारी प्राप्त की गयी। तदोपरान्त बडे़ हनुमान जी की पूजा आरती की गयी तथा वीआईपी घाट पहुॅच कर कमला क्रूज से संगम का भ्रमण किया गया।
भ्रमण के पश्चात मा0 प्रधानमंत्री माॅरीशस द्वारा संगम पहुॅच कर स्नान, गंगा आरती पूजन किया गया एवं अक्षयवट का दर्शन किया गया।
भ्रमण के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन श्री एस0एन0साबत, पुलिस महानिरीक्षक परिक्षेत्र प्रयागराज श्री मोहित अग्रवाल, मंडलायुक्त प्रयागराज श्री आशीष गोयल, पुलिस उप-महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुम्भ मेला प्रयागराज श्री कवीन्द्र प्रताप सिंह, मेलाधिकारी श्री विजय किरण आनन्द, जिलाधिकारी प्रयागराज श्री सुहास एल वाई, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज श्री नितिन तिवारी एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Comments