निराश्रित गोवंश की समस्या के समाधान के दृष्टिगत 18 मण्डलों के कुल 1,40,881 पशु अस्थायी गोवंश आश्रय स्थलों में रखे गये
लखनऊ: 21 जनवरी, 2019 निराश्रित गोवंश की समस्या के समाधान के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशों के क्रम मंे प्रदेश के 18 मण्डलों के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों को मिलाकर अब तक कुल 4,476 अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल चिन्हित किये गये हैं। इनमें से 1,848 पूर्ण निर्मित हैं, जबकि 1,934 निर्माणाधीन हैं। इन 18 मण्डलों के कुल 1,40,881 पशु अस्थायी गोवंश आश्रय स्थलों में रखे गये हैं।
इन मण्डलों के 102 कान्हा गौशालाओं में 13,548 पशु तथा कांजी हाउसों में 2,381 पशु रखे गये हैं। इस प्रकार 18 मण्डलों में अब तक कुल 1,56,810 पशु अस्थायी गोवंश आश्रय स्थलों, कान्हा गौशालाओं तथा कांजी हाउसों में रखे गये हैं। यह जानकारी आज यहां पशुधन विभाग द्वारा दी गई।
Comments