पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा गणतंत्र दिवस-2019 के अवसर पर सुरक्षा-व्यवस्था के सम्बन्ध में दिये गये निर्देश

ओ0पी0 सिंह, पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना/अपर पुलिस महानिदेशक, सुरक्षा/अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे/समस्त जोनल अपर पुलिस महानिदेशक/परिक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस उपमहानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक प्रभारी जनपद/पुलिस अधीक्षक रेलवे, उ0प्र0 को गणतंत्र दिवस-2019 के परिपेक्ष्य में सुरक्षा सम्बन्धी दिशा-निर्देश जारी किये गये:-
चेक पोस्टों को विशेष रूप से सर्तक एवं सक्रिय किया जाय।
रेलवे/बस स्टेशन/एयरपोर्ट/बाजार, सिनेमाहाल, माॅल, मल्टीप्लेक्स जैसे मनोरंजन के स्थलों/भीड़भाड़ वाले स्थानों आदि पर विशेष रूप सुरक्षा प्रबन्ध किये जाये तथा सुरक्षा कर्मियों को विधिवत ब्रीफ करने के उपरान्त ड्यूटी पर लगाया जाय। महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा योजना के अनुरूप व्यवस्था सुनिश्चित की जाय।
प्रशिक्षित वाचर्स (ॅंजबीमते) की सेवाओं का भी उपयोग किया जाय।
स्थायी चे�� पोस्टों के अतिरिक्त अस्थायी चेक पोस्ट बनाकर वाहनों की आकस्मिक चेकिंग करायी जाये एवं संदिग्ध व्यक्तियों के आवागमन पर सतर्क दृष्टि रखी जाय।
मानव रहित वायुयान, ग्लाइडर एवं ड्रोन आदि की उड़ानों पर सतर्क दृष्टि रखी जाय।
साइबर कैफों पर सतर्क दृष्टि रखी जाय तथा उनके दुरूपयोग को रोकने पर समुचित कदम उठाये जाय।
गेस्ट हाउस, होटल, धर्मशालाओं, सरायों की चेकिंग व्यवस्था की जाय।
नये किरायेदारों के सत्यापन की कार्यवाही अवश्य करा ली जाय।
केमिकल्स की दुकानों के सत्यापन एवं चेकिंग की व्यवस्था करायी जाय।
    ट्रेनों की विधिवत चेकिंग सुनिश्चित की जाय।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय