‘प्रवासी भारतीय दिवस-2019’ के अवसर पर पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 का सम्बोधन

ओ0पी0 सिंह, पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा आज दिनांक 21-01-2019 को ‘प्रवासी भारतीय दिवस 2019’ के अवसर पर जनपद वाराणसी में अपने सम्बोधन में कहा कि प्रवासी भारतीयों की सुविधा के लिये उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा उनकी समस्याओं का पूर्ण रूप निवारण करने के लिये /न्च्च्वसछत्प् ट्विटर हैण्डिल बनाया गया है, जिसके माध्यम से उ0प्र0 पुलिस द्वारा प्रवासी भारतीयों की प्रत्येक समस्याओं का निराकरण किया जाता है। प्रवासी भारतीयों के लिये ई-मेल आई0डी0 नचचवसपबमदतप/हउंपसण्बवउ भी बनाया गया है जिस पर आने वाली शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराया जा रहा है।
    मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 कार्यालय में छत्प् सेल का गठन किया गया है। सुश्री अंशु जैन, पुलिस उपाधीक्षक को छत्प् की समस्याओं के निराकरण के लिये मुख्य कोआर्डिनेटर बनाया गया है।
    विदेशों में निवास कर रहे प्रवासी भारतीयों के लिये डिजिटल वालंटियर बनाये गये हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा प्रवासी भारतीयों की पूर्ण रूप से सुरक्षा की जा रही है। प्रवासी भारतीयों की शिकायतों का निस्तारण यूपी-100 के माध्यम से भी किया जा रहा है। साथ ही साथ उ0प्र0 पुलिस उ0प्र0 सरकार की छत्प् डिपार्टमेेन्ट के साथ इन्ट्रीगेशन आफ एफर्ड एंड बेटर सर्विसेज के लिये सम्मिलित रूप से कार्य कर रही है। प्ळत्ै पोर्टल के संबंध में भी जानकारी दी गयी।   
उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर एक लघु फिल्म भी प्रसारित की गयी जिसमें उ0प्र0 पुलिस के द्वारा अब तक प्रवासी भारतीयों के लिये किये गये कार्यों, उनकी शिकायतों के निस्तारण के संबंध में की गयी कार्यवाही एवं उन्हें प्रदान की जाने वाली सुविधाओं को प्रदर्शित किया गया है।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय