लखनऊ: 27 जनवरी, 2019 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कल गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने सरकारी आवास पर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने मातृभूमि के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों तथा देशभक्तों को नमन किया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस के दिन संविधान को अंगीकृत किया गया था। समता, न्याय और आपसी सद्भाव हमारे संविधान के मूल में है। समग्रता और समग्र सोच, व्यवस्था को पूर्ण बनाती है। उन्होंने कहा कि हमें संकल्प लेना होगा कि हम अपने देश से गंदगी, गरीबी और अराजकता को दूर करेंगे, जिससे हम एक खुशहाल समाज की संकल्पना को साकार कर सकें।
इस अवसर पर शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Comments