स्वतंत्रता दिवस पर सभी जिला प्रशासन की ओर से प्रमुख कार्यक्रमों का आयोजन..
लखनऊ- 10 अगस्त 2018, अपर जिलाधिकारी नगर पूर्वी श्री जितेन्द्र मोहन सिंह ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह-2018 के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से प्रमुख कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।
उन्होने बताया कि मार्च पास्ट का पूर्वाभ्यास कालेज आफ फिजिकल एजूकेशन, गोलागंज में दिनांक 13 अगस्त को अपराह्न 03.00 बजे, बैण्ड वादन प्रतियोगिता पटेल प्रतिमा पार्क हजरतगंज दिनांक 14 अगस्त को सांय 05.00 बजे, कवि सम्मेलन/मुशायरा गंगा प्रसाद मैमोरियल हाल में दिनांक 14 अगस्त को सांय 07.00 बजे, मार्च पास्ट का शुभारम्भ कालेज आफ फिजिकल एजूकेशन गोलागंज में 15 अगस्त को अपराह्न 03.00 बजे, मार्च पास्ट की समाप्ति शहीद स्मारक में 15 अगस्त को अपराह्न 04.00 बजे, सर्वधर्म प्रार्थना सभा गांधी भवन में 15 अगस्त को सांय 05.00 बजे से 05.30 बजे तक, सांस्कृतिक कार्यक्रम गांधी भवन में 15 अगस्त को सांय 07.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक आयोजित किये जायेगें।
Comments