राष्ट्रपति का राज्यपाल ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया..

लखनऊः 10 अगस्त, 2018 राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविन्द के आज एक दिवसीय लखनऊ आगमन पर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने चैधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य तथा डाॅ0 दिनेश शर्मा, मंत्री डाॅ0 रीता बहुगुणा जोशी, मंत्री श्रीमती स्वाती सिंह, राज्यमंत्री श्री मोहसीन रज़ा व मंत्रीमण्डल के अन्य सदस्य, लखनऊ की महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया, मुख्य सचिव श्री अनूप चन्द्र पाण्डेय, पुलिस महानिदेशक श्री ओ0पी0 सिंह तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। 
      राष्ट्रपति के राजभवन आगमन पर श्री नाईक ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति ने राजभवन में मध्यान्ह भोज किया तथा राजभवन के अधिकारियों के साथ फोटो सेशन भी हुआ। राजभवन में तैनात पुलिस निरीक्षक श्री कुलदीप सिंह ने राष्ट्रपति के स्वागत में स्वयं रचित कविता भेंट की। 
       राष्ट्रपति से राजभवन में डाॅ0 अनिता जैन भटनागर अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश, श्री टीका राम पटेल झांसी, श्री लालजी प्रसाद निर्मल अध्यक्ष उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम, श्री श्याम मोहन दुबे प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मण्डल कानपुर देहात, श्री इन्द्रजीत कोरी पूर्व मंत्री, श्री कंुजी लाल, डाॅ0 अनीस अंसारी अध्यक्ष आल इण्डिया मुस्लिम मजलिसे मुशावरात के नेतृत्व में मौलाना जहीर अहमद नदवी, मौलाना शहाबुद्दीन सलाफी, मोहम्मद खालिद व अन्य तथा श्री अमित विज के नेतृत्व में छः सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल ने भेंट किया। 
       राज्यपाल श्री राम नाईक ने राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविन्द को एयरपोर्ट से बिदाई दी। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री आशुतोष टण्डन, राज्यमंत्री डाॅ0 महेन्द्र सिंह तथा मंत्रीमण्डल के अन्य सदस्यगण, वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी उपस्थित थे। 

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय