जनपद गाजियाबाद/थाना इंदिरापुरम: हनी ट्रैप के माध्यम से बलात्कार का अभियोग लिखवाने की धमकी देकर अवैध धन अर्जित करने वाले गिरोह के 02 अभियुक्त मय 02 महिला गिरफ्तार व घटना में प्रयुक्त कार बरामद..
दिनांक 10.08.2018 को थाना इंदिरापुरम पुलिस टीम द्वारा चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान दिनांक 03.08.2018 को काला पत्थर रोड अभयखंड के पास से थाना इंदिरापुरम पर पंजीकृत अ0सं0 2090/2018 धारा 386/506 भादंवि में नामजद 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक आईटेन कार, सैमसंग मोबाईल फोन बरामद किया गया।
उल्लेखनीय है कि अभियुक्तगणों का शातिर किस्म का गिरोह है, जिसमें अभियुक्त हरकेश उक्त गिरोह का सरगना है, जो सम्भ्रांत व्यक्तियों के मोबाईल नम्बर प्राप्त कर अपने गैंग की महिलाओं से काल कराता है तथा धीरे-धीरे उनको अपने जाल में फंसाकर उनको दुराचार जैसे अभियोगों में फसाने की धमकी देकर उनके पैसे ऐंठ लेते हैं। अभियुक्तगणों द्वारा पूर्व में कई लोगों से धारा 376 भादंवि का अभियोग लिखवाकर उनसे लाखों रूपये लेकर फैसला कर लेते हैं तथा लिखवाये गये अभियोग में अपना फर्जी नाम पता दर्शाते हैं।

Comments