जनपद फिरोजाबाद/थाना टुण्डला: चोरी की एक दोनाली लाइसेंसी बन्दूक,15 लैपटाप बरामद, 03 अभियुक्त गिरफ्तार..

दिनांक 05/06.08.2018 को थाना टुण्डला क्षेत्रान्तर्गत एडीफाई स्कूल बिल्ड़िग की पीछे की खिड़की तोड़कर विद्यालय में रखे अध्यापकों द्वारा प्रयोग किये जाने वाले 15 लैपटाप चोरी कर लिए गये। इस घटना के सम्बन्ध में थाना टुण्डल पर अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे।
    दिनांक 10.08.2018 को थाना टुण्डला व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर टुण्डला पुल के नीचे से उक्त घटना में लिप्त 03 चोरों 1.जीतेश उर्फ कचरा, 2.हरनारायण एवं दिनेश चन्द्र राठोर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे/निशादेही पर उक्त घटना में चोरी किये गये 15 लैपटाप(कीमती 7 लाख 10 हजार रू0), एक अन्य चोरी की घटना  में चोरी गयी दो नाली लाइसेंसी बन्दूक बरामद हुई। बरामद लाइसेंसी बन्दूक 04 माह पूर्व थाना दक्षिण क्षेत्रान्तर्गत श्री दूरबीन निवासी हुमायूपुर के घर से चोरी हुई थी।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय