मंत्रिमंडल ने भारत और दक्षि‍ण अफ्रीका के बीच डाक टिकट को संयुक्‍त रूप से जारी करने को मंजूरी दी..

दिल्ली: 9 अगस्त, 2018 प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में मंत्रिमंडल को भारत-दक्षि‍ण अफ्रीका के बीच डाक टिकट को संयुक्‍त रूप से जारी करने के विषय में अवगत कराया गया। इसकी विषय-वस्‍तु ‘भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रणनीतिक साझेदारी के बीस वर्ष’ है। संयुक्‍त टिकट को जून, 2018 में जारी किया गया था।
भारत-दक्षिण अफ्रीका के संयुक्‍त स्‍मारक डाक टिकट पर दीनदयाल उपाध्‍याय और दक्षिण अफ्रीका के ऑलिवर रेगिनॉर्ड टेम्‍बो के चित्र बने हैं। इस संबंध में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मई, 2018 में एक समझौता-ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किए गए थे।

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय