पूर्व माध्यमिक विद्यालय mudila बख्शी में जाने का रास्ता नहीं

 इटवा सिद्धार्थनगर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय mudila  बक्शी में जाने के लिए कोई रास्ता नहीं ग्राम पंचायत  जनकोरा के तीन परिषदीय विद्यालय है!
एक पूर्व माध्यमिक विद्यालय जनकोरा  एक पूर्व माध्यमिक विद्यालय mudila बख्शी मैं स्थित है! विद्यालय  सरयू नहर खंड के उत्तर दिशा में बनाया गया है!
जिस पर आज तक रोड निर्माण कार्य  नहीं किया गया है विकास कार्य हर पंचवर्षीय में हो रहे हैं!
 लेकिन यह कैसा विकास कार्य है जहां बच्चों के जाने के लिए विद्यालय तक ना तो खड़ंजा है ना आर0सी0सी0 रोड का निर्माण जिस पर लोग विकास का दावा कर रहे हैं क्या यही है सरकार की मंशा जैसे विकास कार्य से जुड़े कर्मचारी व अधिकारी पूरा कर रहे हैं!
 क्या सर्वजनिक विकास कार्य मैं सरकार के सहयोगी जनप्रतिनिधि का ध्यान इस तरफ क्यों  नहीं पड़ता जिस पर उसी के परिवार के बच्चे विद्यालय में पढ़ने जाते हो!
 बरसात में कीचड़ सराबोर नहर की पटरी इस विद्यालय पर पढ़ने वाले बच्चों का रास्ता बना हुआ है जिस पर बड़ों का आना मुश्किल है वहां बच्चों का विद्यालय जाना कितना कठिन होगा क्या कहा जाए आखिर विकास का दावा करने वालों का ध्यान इस पर क्यों नहीं जाता !
यह अपने आप में एक सवाल खड़ा करता है जबकि सरकार द्वारा विद्यालय मार्ग को अनिवार्य कर दिया है कि  हर विद्यालय पर आने जाने का मार्ग ठीक किया जाए जिससे बच्चों को विद्यालय तक पहुंचने में कोई परेशानी ना हो लेकिन  mudila बख्शी के विद्यालय पर जाने का रास्ता अभी  तक ठीक नहीं किया गया है! जब से विद्यालय का निर्माण हुआ है आज तक इस ग्राम पंचायत के विकास पुरुषों का ध्यान इस पर नहीं पड़ा जिससे विद्यालय मार्ग पर कोई ध्यान नहीं दिया गया और बच्चे बरसात में काफी परेशानी का सामना करते हैं!

अपवा संवाददाता - नसीम अहमद

 ब्यूरो चीफ- प्रमोद भट्ट

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय