डीएम- एसएसपी ऑफिस दो दिन रहेगा बंद
गोरखपुर। डीएम और एसएसपी का ऑफिस दो दिन बंद रहेगा। पुलिस लाइन को भी 14 दिन के लिए सील किया गया है। कलेक्ट्रेट में एसएसपी का आफिस है। मंगलवार को एक कांस्टेबल के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद प्रशासन ने दो दिन के लिए कलेक्ट्रेट में कामकाज ठप रखने का फैसला लिया एडीएम राजेश सिंह ने बताया की इन दो दिनों में रजिस्ट्री कार्यालय और एनआईसी भवन खुला रहेगा। इसके अलावा सभी आफिस पूरी तरह से बंद रहेंगे। कार्यालयों और पूरे परिसर को सैनेटाइज कराया जाएगा। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि पुलिस लाइन में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे थे। इसलिए पुलिस लाइन को कंटेनमेंट जोन में बनाते हुए 14 दिन के लिए बंद कर दिया गया है।
Comments