फरार चल रहे टकरसन प्रधान पर 25000 इनाम घोषित

बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत महावीर घाट पर 25 जून को शव यात्रा में शामिल एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। इस मामले में सरकार ने फरार चल रहे टकरसन के प्रधान विशंभर यादव पर 25000 रुपये का इनाम घोषित किया।
बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के टकरसन गांव निवासी खेदन वर्मा की लंबे बीमारी के कारण 25 जून को मौत हो गई थी जिनका अंतिम संस्कार महावीर घाट पर हुई थी। उसमें शामिल गांव के मिन्दू सिंह (46) व शम्भू नारायण वर्मा (48) भी शामिल थे। एक बाइक पर तीन नकाबपोश बदमाश महावीर घाट पर पहुंचे और मिंटू सिंह को दौड़ाकर गोली मार दी। वही साथ में रहे शुभनरायन वर्मा को भी बदमाशो ने गोली मार दी। जिससे मिंटू सिंह की मौके पर मौत हो गई। जबकि गम्भीर हालत में शुभनरायन वर्मा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस मामले में मृतक के भाई दिनेश उर्फ साधु सिंह की तहरीर पर पुलिस ने टकरसन निवासी व प्रधान विशम्भर यादव व उनके पिता समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चुकी है। बुधवार को प्रधान विशम्भर यादव पर सरकार द्वारा 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया।

बलिया ब्यूरो रिपोर्ट:-राजकुमार

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय