शासनादेश के बावजूद भी विद्यालय से गायब है शिक्षक-


विकासखंड भनवापुर सिद्धार्थनगर- करोना संकट के समय में सरकार द्वारा आदेश दिया गया था कि सभी परिषदीय विद्यालय पर शिक्षक मौजूद रहेंगे बच्चे स्कूल नहीं आएंगे किंतु सरकार के मनसा पर शिक्षक पानी फेरते नजर आ रहे हैं!
भनवापुर विकास क्षेत्र के विद्यालय बस्ती बरगदवा में सोमवार से विद्यालय पर शिक्षक दिखाई नहीं दिए विद्यालय में ताला लगा हुआ है जबकि आज बुधवार दिनांक 15/07/ 2020 को स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित बच्चों का टीकाकरण दिवस था! स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे किंतु शिक्षक विभाग के कर्मचारी मौजूद नहीं रहे जानकारी के अनुसार शिक्षक 3दिन से गायब हैं!
इसी प्रकार से प्राथमिक विद्यालय कुर्थीडीह में आज दिनांक 15/07/ 2020 को भी शिक्षक अनुपस्थित रहे! विद्यालय पर खेल रहे बच्चों ने बताया कि आज मास्टर साहब विद्यालय पर नहीं आए थे!
शिक्षा विभाग की लापरवाही के कारण क्षेत्र के तमाम अध्यापक गायब पाए जाएंगे यदि विभाग से जांच कराया जाए तो किंतु अधिकारी के मिलीभगत के चलते विद्यालय की यह दशा है!

"अपवा" संवाददाता- नसीम अहमद

 ब्यूरो चीफ -प्रमोद भट्ट

Comments

मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ के मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु आई0पी0एस0 अधिकारी..

वर्षांत समीक्षा 2018 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय