मुख्यमंत्री ने अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगदेव राम जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगदेव राम जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
आज यहां जारी एक शोक सन्देश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि श्री जगदेव राम जी हमेशा वनवासियों के उत्थान व कल्याण के लिए प्रतिबद्ध रहे। उनका सम्पूर्ण जीवन वनवासियों के हितों के लिए समर्पित रहा। श्री जगदेव राम जी वनवासी समाज को आत्मनिर्भर बनाने वाले कर्मयोगी थे। मानव कल्याण एवं वनवासी समाज के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य सदैव याद रखे जाएंगे और उनसे सभी को प्रेरणा मिलेगी। श्री जगदेव राम जी निधन से वनवासियों सहित सम्पूर्ण समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।
मुख्यमंत्री जी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों व उनके शुभचिन्तकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
Comments