सीबीएसई के बारहवीं कक्षा के परिणाम घोषित; त्रिवेंद्रम क्षेत्र ने सर्वाधिक उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आज बारहवीं कक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। त्रिवेंद्रम ने 97.67 प्रतिशत उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ लगभग सभी क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, इसके पश्चात बेंगलुरु 97.05 प्रतिशत के साथ दूसरे और चेन्नई 96.17प्रतिशतउत्तीर्ण प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहा। परीक्षा में कुल 11,92,961 छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें से 10,59,080 छात्रउत्तीर्ण हुए। इस वर्ष का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 88.78 प्रतिशत दर्ज किया गया है जो पिछले वर्ष के उत्तीर्ण प्रतिशत की तुलना में करीब 5.38 प्रतिशत अधिक है।
सीबीएसई की 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी 2020 से 30 मार्च 2020 तक आयोजित की जानी थीं। कोविड-19 महामारी के प्रसार के कारण, सीबीएसई को 19 मार्च 2020 से 30 मार्च 2020 तक 12 विषयों के साथ-साथ उत्तर-पूर्वी दिल्ली के छात्रों के लिए 11 विषयों में होने वाली परीक्षा रद्द करनी पड़ी। इन परीक्षाओं को 01 से 15 जुलाई 2020 तक फिर से आयोजित कराने का कार्यक्रम बनाया गया था।
अनिश्चितताओं और अभूतपूर्व स्थिति और छात्रों के स्वास्थ्य एवं हित को ध्यान में रखते हुए, भारत के उच्चतम न्यायालय ने 26 जून 2020 को आदेश पारित करते हुए परिणामों की गणना करने के लिए सीबीएसई की मूल्यांकन योजना को निम्नलिखित मानदंडों के साथ स्वीकृति दे दी
Comments